सांकरा : राजीव गांधी भवन के सामने पुरानी रंजिस को लेकर की मा... - CG Sandesh

सांकरा : राजीव गांधी भवन के सामने पुरानी रंजिस को लेकर की मारपीट

सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम ढाबाखार में राजीव गांधी भवन के सामने पुरानी रंजिस को लेकर एक व्यक्ति ने मारपीट की, जिसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, जयशंकर झा ग्राम ढाबाखार में रहकर नलजल योजना की लाईप लाईन बिछावाने का काम करवाता है. मां अन्नपूर्णा कंट्रक्शन कंपनी में सुपरवाईजर के पद पर पदस्थ है. 15 सितम्बर को शाम करीब 5 बजे वह राजीव गांधी भवन के पास अपने मोबाईल से बात करते खडा था. 

इसी दौरान ग्राम भजपुरी निवासी शिव रात्रे आया और पुरानी बातों को लेकर बोला कि तुम मुझे मारने की धमकी दे रहे हो कहकर अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते डंडा से मारपीट किया. शिव रात्रे के मारपीट करने से जयशंकर के सिर, दाहिने हाथ की हथेली, बांये हाथ के बांह में चोट लगा है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी शिव रात्रे के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें