पटेवा : शराब, गांजा के लिए पैसे नहीं देने पर दो लोगों ने रास्ता रोककर पीटा
पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम धनगांव
में शराब, गांजा के लिए पैसे नहीं देने पर दो लोगों ने बाजार से लौट रहे
व्यक्ति की पिटाई कर दी.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 10 सितम्बर को रात 7:30 से 8 बजे के आसपास ग्राम धनगांव निवासी मोतीराम पटेल रायतुम बाजार से घर लौट रहा था तभी गांव के ठाकुरराम ध्रुव एवं शत्रुघन ध्रुव ने गांव के पुलिया के पास रास्ता रोककर शराब-गांजा पीने के लिए पैसा मांगे, मेरे पास पैसा नही है कहने पर कहीं से भी शराब, गांजा खरीद कर लाकर हम लोगों को पिलाना पड़ेगा कहकर अश्लील गाली गलौज कर डण्डा से मारपीट किये. मारपीट से मोतीराम के दोनों पैर व दाहिना हाथ टूट गया है, जिसे ईलाज हेतु मेकाहारा अस्पताल रायपुर में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका ईलाज चल रहा है.
पीड़ित के बेटे दशरथ पटेल ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी है. पुलिस ने आरोपी ठाकुर राम ध्रुव व शत्रुघन ध्रुव के खिलाफ 294-IPC, 327-IPC, 34-IPC, 341-IPC के तहत अपराध कायम किया है.