CG Assembly Elections : कांग्रेस के उम्मीदवारों की पहली लिस्... - CG Sandesh

CG Assembly Elections : कांग्रेस के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जल्द होगी जारी, सीएम ने दिये संकेत, कहा – प्रक्रिया चल रही है…

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों के नामों की पहली लिस्ट जल्द जारी हो सकती है। इस बात का संकेत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिये हैं। सोमवार को बीजापुर दौरे पर रवाना होने से पहले उन्होनें मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रक्रिया चल रही है, कुछ बैठके होने के बाद जल्द ही पहली लिस्ट जारी किए जायेंगे।


पार्लियामेंट स्पेशल सेशन को लेकर सीएम ने कहा कि वन नेशन, वन इलेक्शन की बात कर रहे है पता नहीं क्या क्या करेंगे। उन्होंने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि केंद्रीय नेता लगतातार आ रहे है, गृहमंत्री के आने पर भीड़ इक्कठा नही होते।

वहीं मुख्यमंत्री बघेल ने बताया कि 21 को प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ आ रही हैं और 28 को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्ज्जुन खड़गे आंएगे। सीएम ने बताया कि राहुल गांधी कार्यक्रम 25 को बना था लेकिन तारीख आगे बढ़ गई है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें