जंगल में 40 वर्षीय महिला से गैंगरेप...तीन आरोपी गिरफ्तार   - CG Sandesh

जंगल में 40 वर्षीय महिला से गैंगरेप...तीन आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। जिले से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आ रहा है, यहां बेलगहना चौकी क्षेत्र निवासी महिला के साथ गांव के ही 3 लोगों ने सामूहिक रेप की घटना को अंजाम दिया है. पीड़िता ने घर पहुंचने के बाद घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी. जिसके बाद मामले की शिकायत पर कोटा पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 


पुलिस के मुताबिक बेलगहना चौकी क्षेत्र निवासी 40 वर्षीय महिला बीते 13 सितंबर की सुबह 9 बजे जंगल की ओर गई थी. जंगल में गांव के ही तीन लोगों ने महिला को घेरकर उसके साथ सामूहिक रेप की वारदात को अंजाम दिया. घटना के बाद महिला किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी।

घटना के बाद महिला के परिजन बेलगहना चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराया. शिकायत के बाद बेलगहना पुलिस ने मामला दर्ज कर दुष्कर्म करने वाले सियाराम तिर्की उर्फ गड्डू, अशोक कुमार यादव और दुकाल बैगा को गिरफ्तार कर लिया है. तीनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें