इस बैंक में करोड़ों की लूट...मैनेजर को चाकू मारकर वारदात को ... - CG Sandesh

इस बैंक में करोड़ों की लूट...मैनेजर को चाकू मारकर वारदात को दिया अंजाम

रायगढ़। प्रदेश के रायगढ़ जिले से फिल्मी तर्ज पर एक्सिस बैंक के मैनेजर से लूट की घटना सामने आ रही है। सुबह लगभग नौ बजे बैक के अंदर नकाबपोश घुसकर लुटेरे ने बैंक के मैनेजर पर चाकू से वार किया और रुपये भी लूटकर ले भागे।


मिली जानकारी के अनुसार नकाबपोश 5 करोड़ की रकम लूट कर भागे हैं। वारदात की सूचना मिलते ही एसएसपी और टीआई, साइबर सेल की टीम के साथ मौके पर पहुंच गए हैं।

घटना के बाद पुलिस हाई अलर्ट मोड पर है। शहर से आने और जाने वाले मुख्य मार्गों पर कड़ी नाकाबंदी करते हुए अपराधियों की पतासाजी शुरू कर दी है। हालांकि प्राथमिक जांच में कुछ सीसीटीवी कैमरा के तकनीकी दिक्कतों के चलते बंद होने की बात सामने आई है। बता दें कि रायगढ़ एक्सिस बैंक में लूट की यह दूसरी बड़ी वारदात है।

 



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें