पटेवा : बेटी को लेने गई महिला के साथ मारपीट
पटेवा थाने में एक महिला ने अपनी बेटी के ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है. आरोप है की महिला अपनी बेटी को लेने गई थी. इसी दौरान विवाद हुआ और महिला के साथ मारपीट की गई.
ग्राम हाथीबाहरा निवासी मोतीबाई मांझी ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है की 19 सितम्बर को शाम करीब चार बजे उसकी पुत्री लीलाबाई पति उमेश सिंह ठाकुर उम्र 35 वर्ष निवासी सुनगासेर ने फोन से सूचना दिया कि – मेरा स्वास्थ्य ठीक नहीं है तुम लोग मुझे लेने आओ.
मोतीबाई अपने पुत्र लालाराम मांझी के साथ अपने घर के बेगन आर क्रमांक CG 04 ME 7900 में चालक जग्गू यादव के साथ ग्राम मुनगासेर पुत्री को लेने गयी. शाम 05:00 बजे पुत्री लीला बाई के घर पहुंची और उसके घर के सामने गाडी खड़ी कर मोतीबाई घर अन्दर जाकर बतायी कि पुत्री फोन पर सूचना दिया है, उसका तबियत खराब है. उसको ईलाज कराने हेतु लेने आई हूं.
इतने में लीला बाई के देवर टिकेश्वर और उसके चाचा ससुर पुरूषोत्तम ठाकुर ने तुम लोग यहां बिना बताये आये हो हमारे घर से निकल जाओ कहकर अश्लील गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी दी. मोतीबाई को उसकी पुत्री के देवर टिकेश्वर ठाकुर ने घर के आंगन में पड़े लोहे की छड़ से सिर में मारा, जिससे उसे चोट लगी है.
मोतीबाई के पुत्र लालाराम मांझी व ड्रायवर जग्गू यादव ने बीच बचाव किया. फिर मोतीबाई अपने पुत्री को लेकर अपने गांव आयी.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी टिकेश्वर ठाकुर व पुरषोत्तम ठाकुर के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.