बिलासपुर में मिले डेंगू के 9 नए मरीज...डेंगू ने बढ़ाई स्वास्... - CG Sandesh

बिलासपुर में मिले डेंगू के 9 नए मरीज...डेंगू ने बढ़ाई स्वास्थ्य विभाग की चिंता

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों लगातार बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण कई शहरों का हाल बेहाल है और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। आफत की बारिश से शहरों की नालियों में पानी भर गया है जिसमें डेंगू के मच्छर पनप रहा है जो लोगों को संक्रमित कर रहा है। प्रदेश के कई जिलों में डेंगू संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच बिलासपुर में डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। डेंगू के 9 नए मरीज मिले हैं। इस मामले में शहरी क्षेत्र से सबसे ज्यादा मरीजों की पहचान हुई है। जिले में अब तक डेंगू के 67 मरीजों की पहचान हो चुकी है। डेंगू के बढ़ते आशंका से प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे किया जा रहा है।


वहीं डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। बताया जा रहा है कि सभी डेंगू मरीजों का उपचार चल रहा है। दरअसल, बीते एक महीने में डेंगू के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है। शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों से भी डेंगू के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। यही नहीं पड़ोसी जिलों में भी डेंगू ने दस्तक दे दिया है। ऐसे में डेंगू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इसको लेकर अलर्ट जारी कर दिया है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें