पटेवा : नवाखाई त्यौहार के दिन विवाद के बाद हुई मारपीट, केस द... - CG Sandesh

पटेवा : नवाखाई त्यौहार के दिन विवाद के बाद हुई मारपीट, केस दर्ज

पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम मुनगासेर में नवाखाई त्यौहार के दिन एक परिवार में विवाद के बाद मारपीट हुई, जिसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, सेवती बाई ठाकुर पति कौशल ठाकुर उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम मुनगासेर का परिवार 19 सितम्बर को दोपहर 3 बजे इकट्ठा होकर नवा खई त्यौहार मना रहे थे. जिसमें पूजा पाठ का कार्यक्रम चल रहा था. उसी बीच सेवती की जेठानी लीला बाई ठाकुर जिसका दिमागी हालात थोड़ा कमजोर है, वह अकेली पूरे परिवार वालों को अनावश्यक गाली गलौज कर रही थी. कुछ समय बाद चुप हो गई. फिर से शाम 5 बजे पूरे परिवार वालों को हमारे यहां ही नवा खाई का कार्यक्रम क्यों कर रहे हो कहने लगी.

इसी बात को लेकर लीला बाई पूरे परिवार को अश्लील गालियां दे रही थी. सेवती समझाने एवं चुप कराने गयी तो लीला बाई तथा उसकी मां मोती बाई ग्राम हांथीबाहरा सेवती को मारने लगी. बीच बचाव करने के लिए सेवती के देवर टिकेश्वर ठाकुर आया तो लीला बाई का लड़का खेमन ठाकुर, लीला बाई ठाकुर तथा मोती बाई मिलकर सेवती और उसके देवर को हाथ मुक्का तथा लाठी से मारपीट की.

पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी लीला बाई, खेमन ठाकुर व मोतीबाई के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें