BREAKING : सूने मकानों में चोरी करने वाला 24 घंटे के भीतर पक... - CG Sandesh

BREAKING : सूने मकानों में चोरी करने वाला 24 घंटे के भीतर पकड़ा गया

बिलासपुर। तीज मनाने गई महिला के सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले युवक को सरकंडा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया है। वहीं, किराना दुकान संचालक के मकान से चोरी गए सामान को आरोपित के कब्जे से पुलिस ने जब्त किया है। आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया है।

सरकंडा में रहने वाली उमेश्वरी केंवट गृहणी है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उसके पति हरप्रसाद मोपका के निर्माणाधीन मकान में चौकीदारी करते हैं। महिला तीज पर्व पर अपने मायके गई थी।


इस दौरान उनका मकान सूना था। इसका फायदा उठाते हुए चोरों ने मकान का ताला तोड़कर एलईडी टीवी और सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए। वहीं, लगरा आरटीओ आफिस के पास रहने वाले किराना दुकान के संचालक ने चोरी की शिकायत की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया। जांच के दौरान पता चला कि तोरवा स्थित शिव मंदिर के पास रहने वाला नानू सूर्यवंशी चोरी के सामान बेचने मोपका चौक के पास ग्राहक तलाश रहा है। इस पर जवानों ने घेराबंदी कर आरोपित को हिरासत में ले लिया।

पूछताछ में वह गोलमोल जवाब दे रहा था। युवक को पुलिस की टीम थाने लेकर आई। यहां कड़ाई से पूछताछ में युवक ने लगरा के दो मकानों में चोरी करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के सामान और जेवर जब्त कर लिया है। आरोपित युवक को न्यायालय में पेश किया गया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें