बागबाहरा : गोठान परिसर के सोलर सिस्टम में लगे कंट्रोलर की चो... - CG Sandesh

बागबाहरा : गोठान परिसर के सोलर सिस्टम में लगे कंट्रोलर की चोरी

बागबाहरा थाना क्षेत्र के ग्राम गांजर के गौठान से सोलर सिस्टम में लगे कंट्रोलर की चोरी की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है. पुलिस ने शिकायत के बाद अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

ग्राम गांजर निवासी हुलास चंद्राकर ग्राम पंचायत गौठान समिति का अध्यक्ष है. 01 वर्ष पूर्व ग्राम गांजर के गौठान परिसर में सौर ऊर्जा बोर पम्प हेतु छत्तीसगढ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) महासमुंद द्वारा सोलर सिस्टम लगाया गया था. गौठान गांव से बाहर बना हुआ है.

17-18 अगस्त की दरम्यानी रात गौठान परिसर, खुला स्थान में लगे सोलर सिस्टम में लगे कंट्रोलर को कोई अज्ञात चोरी कर ले गया है. सोलर सिस्टम कम्पनी Lambancy Solar Controller 03 HP DC Subersible Pump के कंट्रोलर की कीमती करीब 20 हजार रूपये होगी. ग्राम पंचायत गौठान समिति के परामर्श पश्चात 23 सितम्बर को हुलास चंद्राकर ने थाने में शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ भादवि की धारा 379 के तहत अपराध कायम किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें