बागबाहरा : दो गांजा तस्कर पुलिस की गिरफ्त में, 2 लाख का गांज... - CG Sandesh

बागबाहरा : दो गांजा तस्कर पुलिस की गिरफ्त में, 2 लाख का गांजा जप्त

बागबाहरा थाना क्षेत्र के ग्राम बकमा के पास पुलिस ने गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है. तस्करों के कब्जे से 2 लाख का गांजा जप्त किया गया है. 23 सितम्बर को पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली की कसेकेरा से बागबाहरा रोड तरफ से एक काले रंग के TVS SPORTS मोटर सायकल CG 06 GY 0159 में दो व्यक्ति सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में गांजा लेकर आने वाले है.

सुचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. थोड़ी देर में कसेकेरा से बागबाहरा जाने के मार्ग में एक काले रंग के टीवीएस स्पोर्टस मोटर सायकल CG 06 GY 0159 में बैठे सफेद रंग के बोरी रखे दो व्यक्ति कुमार साहू पिता अमृत लाल साहू उम्र 39 वर्ष व पीछे बोरी रख के बैठे व्यक्ति सूरज पिता दारासिंग उम्र 20 वर्ष निवासी कर्रापारा बागबाहरा आये. जिन्हें पुलिस ने रोककर तलाशी ली. तलाशी के दौरान उनके कब्जे से गांजा बरामद किया गया.

आरोपियो के संयुक्त कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी जिसमें अंकूर पड्डी शीड्स लिखा हुआ में समरस किया हूआ 10 किलोग्राम गांजा कीमती 2 लाख रूपये शीलबंद, एक नग एन्ड्रायड मोबाईल कीमती 3000 रूपये व एक काले रंग का TVS स्पोर्टस मोटर सायकल क्र CG 06 GY 0159 जिसमे इंजन नं AK2AP1201857 एवं चेचिस नंबर MD625CK23P1A01766 लिखा कीमती 40000 रूपये एवं दो नग धारा 50 NDPS का नोटिस तथा खाखी रंग का गांजा लपेटा हुआ खाली टेप (झील्ली) जुमला कीमती 2,43,000 रूपये को जप्त किया गया. आरोपियों का कृत्य धारा 20 (ख) NDPS एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से व अपराध स्वीकार करने पर आरोपियो को गिरफ्तार किया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें