विवाह के छह साल बाद दूसरी से चक्कर, मना करने पर पत्नी की पिट... - CG Sandesh

विवाह के छह साल बाद दूसरी से चक्कर, मना करने पर पत्नी की पिटाई

बिलासपुर।  कोनी क्षेत्र के ग्राम पौंसरा में रहने वाले युवक का शादी के छह साल बाद दूसरी महिला से चक्कर हो गया। इसकी जानकारी होने पर उसकी पत्नी ने विरोध किया। इससे नाराज युवक ने पत्नी की पिटाई कर दी।


मारपीट से घायल महिला ने मायके वालों को इसकी जानकारी देकर कोनी थाने में शिकायत की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। कोनी क्षेत्र में रहने वाली महिला की छह साल पहले पौंसरा में रहने वाले जागेश्वर यादव से हुई थी।

शादी के बाद से युवक अपनी से छोटी-छोटी बात पर विवाद करता। अब युवक किसी दूसरी महिला से शादी करना चाहता है। इसकी जानकारी होने पर महिला ने अपने पति से बाद कर दूसरी महिला से शादी का विरोध किया। दूसरी शादी के विरोध से नाराज युवक ने अपनी पत्नी की पिटाई कर दी। मारपीट से घायल महिला ने घटना की जानकारी मायके वालों को दी। इसके बाद उसने कोनी थाने में शिकायत की है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें