घर के आसपास शराब पीने से मना करने पर बदमाशों ने डिप्टी रेंजर... - CG Sandesh

घर के आसपास शराब पीने से मना करने पर बदमाशों ने डिप्टी रेंजर से मारपीट कर बेटे पर किया चाकू से हमला

बिलासपुर। बिलासपुर जिले में शाम ढलते ही गुंडों, बदमाशों के हौसले बुलंद हो जाते हैं। वे खुलेआम गली मोहल्लों एवं सरकारी बंगलों के आसपाल भी खुलेआम शराब पीते हैं । इसका विरोध करने वालों पर मारपीट सहित चाकूबाजी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला कोटा थाना क्षेत्र से आया है। यहां बदमाशों ने डिप्टी रेंजर से मारपीट करते हुए बेटे पर चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया है और मौके से फरार हो गए. घटना में घायल डिप्टी रेंजर के बेटे का अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लाया है।


जानकारी के अनुसार, यह मामला कोटा थाना क्षेत्र के अमने गांव का है । अमने निवासी गेंदराम साहू वन विभाग में डेप्टी रेंजर हैं। वे अपने बेटे सूर्यकांत साहू के साथ घर के सामने टहल रहे थे। इसी दौरान कोटा निवासी आर्यन खान, मोना ठाकुर, हर्ष जायसवाल बाइक से आए और उनके घर बाजू में बैठकर शराब पीने लगे। उन्होंने घर के पास शराब पीने से मना किया, तो तीनों युवक गुंडागर्दी कर गाली गलौच करने लगे। पिता के साथ गाली गलौज करने पर बेटा सूर्यकांत ने युवकों को गाली देने से मना किया, तो तीनों युवकों ने पिता पुत्र से मारपीट शुरू कर दी और सूर्यकांत को जमीन में पटककर चाकू से हमला कर दिया। हंगामा होता देख आसपास के लोग वहां पहुंचे, तो आरोपी युवक बाइक से भाग निकले। परिजनों ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। कोटा पुलिस आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 506, 323, 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें