सांकरा : घर के बाड़ी में रखे अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
26 सितम्बर को सांकरा पुलिस ने अवैध शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला की ग्राम भोकलुडीह में एक व्यक्ति अवैध रूप से अपने घर के बाड़ी अवैध महुआ शराब बिक्री हेतु रखकर ग्राहकों का इंतेजार कर रहा है.
सूचना पर हमराह स्टाफ रवाना होकर मुखबिर द्वारा बताए स्थान ग्राम भोकलूडीह पहुंचकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ करने पर व्यक्ति द्वारा अपना अपना धनुर्जय दिप पिता लालहु दिप उम्र 55 वर्ष निवासी भोकलूडीह थाना सांकरा के कब्जे से 06 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त किया गया.
अपराध आबकारी एक्ट का पाए जाने से थाना सांकरा में अपराध क्रमांक 154/2023, धारा 34 (2) आबकारी एक्ट एवं अपराध कायम कर आरोपि को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है. संपूर्ण कार्यवाही में प्रधान आरक्षक कृपाल सिंह सिदार, महेन्द्र गेंडरे, बलराम ध्रुव, खिरोद्र सिदार व समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा.