पिथौरा के इस गांव में रोजाना 3 बजे से होती है श्रीराम जी कि ... - CG Sandesh

पिथौरा के इस गांव में रोजाना 3 बजे से होती है श्रीराम जी कि आरती

पिथौरा ब्लॉक के ग्राम मोहगांव मे विगत 7 वर्षो से बुजुर्गों द्वारा प्रातः 3बजे से मंगल आरती किया जाता है जिसमें सर्वप्रथम रघुपति राघव राजा राम का गायन किया जाता है तत्पश्चात श्री राम महामन्त्र का उच्चारण किया जाता है। और इस तरह सुबह सुबह मंगल आरती 2016 से अनवरत रूप से सन्चालित हो रहा है। जिसमें पूरे गांव मे भक्तिमय हो जाता है और आस पड़ोस के गांव मे भी सुबह उठने एवं प्रभु भक्ति मे अपना मन लगा रहे है आस पड़ोस गांव वालोंं के लिए मोहगांव एक उदाहरण प्रस्तुत हो रहा है और ग्राम मोहगांव मे सन 1936से श्रीराम नवमी के दिन से पूरे 11 दिन तक श्रीराम लीला का मन्चन किया जाता है जिसके उपलक्ष्य मे श्रीराम जानकी मंदिर मोहगांव वासियो द्वारा बनाया है और सन 2016 से मंगल आरती किया जा रहा है जो एक गर्व कि बात है



अन्य सम्बंधित खबरें