बागबाहरा : फिक्स-डे मानसिक स्वास्थ्य शिविर में 26 मरीजों का ... - CG Sandesh

बागबाहरा : फिक्स-डे मानसिक स्वास्थ्य शिविर में 26 मरीजों का किया गया निःशुल्क उपचार

25 सितंबर क़ो राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सहयोग से राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा में डॉ पी कुदेशिया सीएमएचओ नीलू घृतलहरे डीपीएम और डॉ सी पी चंद्राकर नोडल अधिकारी मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के समन्वय से निःशुल्क शिविर आयोजित किया गया, शिविर में 26 मरीज को क निदान किया, जिसमें सायकोसिस 9, डिप्रेशन 6, एनजायटी 2, ऐल्कोहल विथड्रॉल 2 , जीएडी 3, सोमेटो फॉम 1, आर्गेनिक 1 , बिहेबियरल डिसऑर्डर के 2 मरीजों को निःशुल्क दवाई के साथ मनोसामाजिक परामर्श दिया गया.

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा बीएमओ डॉ बी. एस. बढ़ाई बीपीएम हेमकुमार सोनकर एवं समस्त स्टॉफ का सहयोग रहा. शिविर में मेडिकल कालेज सह जिला चिकित्सालय महासमुन्द स्पर्श क्लिनिक से रामगोपाल खूंटे सेकेट्रिक सोशल वर्कर, गौतम यादव सेकेट्रीयल असिस्टेंट टीम उपस्थित थे.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें