सांकरा : महिला के साथ हाथापाई कर चाकुनूमा हथियार से पहुँचाया चोट
सांकरा थाने में एक महिला के साथ मारपीट की शिकायत दर्ज करायी गयी है. सांकरा निवासी संजय कुमार अग्रवाल ने पुलिस को बताया की 27 सितम्बर को उसकी माँ माया देवी घर के सामने परछी में बैठी थी.
पूर्व के दुकान किरायदार जिसका व्यवहार ठीक नहीं होने से दुकान खाली करवा कर निकाल दिये थे उसी बात को लेकर श्रीमुख प्रधान संजय के घर आया और खाने के लिये कुछ मांगा तो संजय की मम्मी घर अंदर खाने के लिये बिस्किट पैकेट लेने जाने लगी.
श्रीमुख प्रधान भी पीछे पीछे घर अंदर घुसने लगा, जिसे संजय की मम्मी ने मना किया तो श्रीमुख प्रधान कि मुझे किराये के दुकान से निकाल दिये हो कहकर गंदी-गंदी गाली गलौज करते हुए आक्रोशित होकर मारपीट करने उतारू होने लगा.
विरोध करने पर श्रीमुख प्रधान हाथापाई करने लगा व हाथ में रखें किसी चाकू जैसे हथियार से मारपीट करने लगा. बीच-बचाव विरोध करते समय मायादेवी के दोनों हाथ की हथेली, व ठूड्डी में चोट लगी है. मारपीट कर श्रीमुख प्रधान घर से भाग गया.
मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी श्रीमुख प्रधान के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 452-IPC के तहत अपराध कायम किया है.