महिला सशक्तिकरण केन्द्र संचालन के लिए संविदा पदों पर भर्ती  - CG Sandesh

महिला सशक्तिकरण केन्द्र संचालन के लिए संविदा पदों पर भर्ती

भारत सरकार द्वारा एकीकृत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम अंतर्गत महिलाओं के सुरक्षा, संरक्षण एवं सशक्तिकरण हेतु एक अम्ब्रेला योजना ‘‘मिशन शक्ति’’ की शुरूआत की गई है। मिशन शक्ति के अंतर्गत जिले में महिला सशक्तिकरण केन्द्र संचालन के लिए 8 स्वीकृत संविदा पदों की पूर्ति हेतु 10 अक्टूबर 2023 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। 

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग गरियाबंद ने बताया कि केन्द्र संचालन के लिए मिशन समन्वयक, जेन्डर विशेषज्ञ, डाटा एन्ट्री ऑपरेटर एवं कार्यालय सहायक जैसे पदों में संविदा भर्ती की जायेगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिले के वेबसाईट व महिला बाल विकास विभाग जिला कार्यालय के सूचना पटल का अवलोकन किया जा सकता है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें