तेंदुकोना : बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र के साथ की मारपीट, 5 क... - CG Sandesh

तेंदुकोना : बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र के साथ की मारपीट, 5 के खिलाफ केस दर्ज

तेंदुकोना थाने में बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र ने पांच लोगों के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज करायी है. ग्राम जगदल्ला (भुरकोनी ) निवासी छात्र एमेश चक्रधारी ने अपनी शिकायत में बताया है की 28 सितम्बर को रात करीब 2:30 बजे वह अपने दोस्त राहुल जगत जो ग्राम सोनदादर छोडने के लिये जा रहा था. ग्राम छुईहा चौक में 04 मोटर सायकल में सवार पवन कुमार बरिहा, टिकेश्वर जांगडे, मुकेश बरिहा, फलेश ध्रुव एवं राहुल टंडन ने ओवरटेक करते सोनदादर तक पीछा किया और गाडी को रोककर एमेश को अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते गांव के स्कूल के बाहर तक ले गये तथा एमेश को हाथ पैर मुक्का से मारपीट किये. 

मारपीट करने से उसके बायें आंख के नीचे, सिर के पीछे, पसली, दोनों पैर में चोट लगी है. पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी पवन कुमार बरिहा, टिकेश्वर जांगडे, मुकेश बरिहा, फलेश ध्रुव, राहुल टंडन के खिलाफ 147-IPC, 294-IPC, 323-IPC, 341-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें