पटेवा : शराब के नशे में की मारपीट, केस दर्ज - CG Sandesh

पटेवा : शराब के नशे में की मारपीट, केस दर्ज

पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम बावनकेरा से शराब के नशे में मारपीट की खबर सामने आई है. ग्राम झलप निवासी सन्नी चन्द्रवंशी ने पुलिस को बताया की 30 सितम्बर को वह अपने दोस्त धनंजय, सुरेश के साथ अपनी मोटर सायकल HF डीलक्स से धनंजय के मामा घर ग्राम बावनकेरा गया था. वे वहीं पानी टंकी के पास बैठकर बात कर रहे थे.

तभी रात करीबन 07.30 बजे ग्राम बावनकेरा का डोगेश टंडन, गितेश्वर टंडन एवं मोहन सेवर व अन्य लोग शराब के नशे में आकर वाद-विवाद करने लगे एवं तुम लोग यहां क्यो आये हो कहकर मां बहन की अश्लील गाली देते हुए हाथ मुक्का एवं डण्डा से मारपीट किये एवं जान से मारने की धमकी दी. डोगेश टंडन द्वारा डण्डा से मारने से सन्नी के सिर पर चोट आया है तथा मारपीट से धनंजय के बांये कान में एवं सुरेश के पीठ में चोट लगी है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी डोगेश टंडन, गितेश्वर टंडन, मोहन सेवर के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें