नवरात्रि पर्व 15 अक्टूबर से, हाथी पर आएगी माँ भगवती
पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य 9926826570
संपूर्ण भारत में नवरात्रि का पर्व बहुत ही खास माना जाता है, नवरात्रि के नौ दिनों में माता के 9 रूपों की पूजा की जाती है ज्योतिषाचार्य पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ने बताया कि इस बार शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 15 अक्टूबर से प्रारंभ होने जा रही है और समापन 24 अक्टूबर को होगा, हिंदू पंचांग के अनुसार, अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होती है।
शारदीय नवरात्रि महत्व
ज्योतिषाचार्य पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ने बताया कि नवरात्रि साल में 4 बार पड़ती है- माघ, चैत्र, आषाढ़ और आश्विन. आश्विन की नवरात्रि को शारदीय नवरात्रि के नाम से जाना जाता है, नवरात्रि के वातावरण से तमस का अंत होता है, नकारात्मक माहौल की समाप्ति होती है, शारदीय नवरात्रि से मन में उमंग और उल्लास की वृद्धि होती है, दुनिया में सारी शक्ति नारी या स्त्री स्वरूप के पास ही है इसलिए नवरात्रि में देवी की उपासना ही की जाती है और देवी शक्ति का एक स्वरूप कहलाती है, इसलिए इसे शक्ति नवरात्रि भी कहा जाता है।
आचार्य पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ने बताया कि नवरात्रि के नौ दिनों में देवी के अलग अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है, जिसे नवदुर्गा का स्वरूप कहा जाता है, हर स्वरूप से विशेष तरह का आशीर्वाद और वरदान प्राप्त होता है, साथ ही साथ आपके अशुभ ग्रहों की अनिष्ठा का समापन भी होता है, इस बार शारदीय नवरात्रि 15 अक्टूबर से आरंभ होने जा रही है और समापन 24 अक्टूबर को होगा और दसवें दिन दशहरा मनाया जाता है।
इस बार मां दुर्गा जी की हाथी है सवारी
ज्योतिषाचार्य पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ने बताया कि इस वर्ष मां हाथी पर सवार होकर आ रही हैं ऐसे में इस बात के प्रबल संकेत मिल रहे हैं कि, इससे सर्वत्र सुख संपन्नता बढ़ेगी, इसके साथ ही देश भर में शांति के लिए किए जा रहे प्रयासों में सफलता मिलेगी, यानी कि पूरे देश के लिए यह नवरात्रि शुभ साबित होने वाली है।
ज्योतिष शास्त्र, वास्तुशास्त्र, वैदिक अनुष्ठान व समस्त धार्मिक कार्यो के लिए संपर्क करें:-
✍🏻ज्योतिषाचार्य- पं. भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य एम ए संस्कृत हस्तरेखा वास्तु शास्त्र भूमि भवन में वास्तु दोष निवारण पारिवारिक कलह बच्चों के पढ़ाई में रुकावट विवाह विलंब राजयोग भाग्योदय व्यापार व्यवसाय में नुकसान जन्म कुंडली निर्माण काल सर्प दोष पितृ दोष मांगलिक दोष पति-पत्नी में कलह प्रेम प्रसंग में असफलता भविष्य में होने वाले घटनाक्रम की जानकारी ज्योतिष परामर्श ज्योतिष कार्यालय जोगनीपाली तहसील पोस्ट थाना सरायपाली जिला महासमुंद 992 6826 570