रायगढ़ के जुटमिल क्षेत्र में फिर बोरी में लिपटा मिला नवजात ब... - CG Sandesh

रायगढ़ के जुटमिल क्षेत्र में फिर बोरी में लिपटा मिला नवजात बच्चा

रायगढ़। रायगढ़ जिले के जुटमिल थाना क्षेत्र अंतगर्त कबीर चौक में आज फिर निर्दयी मां द्वारा एक नवजात बच्चे को बीरी में लपेट कर मरने के लिए नाली में छोड़ दिया गया। नाली में नवजात बच्चा मिलने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में आसपास के लोग इक्ठा हो गए थे जिन्होंने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को प्रथम दृष्टया गले में चोट के निशान भी दिखाई दिए हैं ।


कयास लगाए जा रहे हैं कि बच्चे को मारने की कोशिक की गई होगी। फिलहाल जूट मिल पुलिस ने बच्चे को अपने कब्जे में लेकर एमसीएच हॉस्पिटल में भर्ती कराया है जहां बच्चे का इलाज जारी है। जुट मिल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और नवजात बच्चे की माता-पिता की तलाश कर रही है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें