बागबाहरा : 60 लीटर देशी हाथ भट्टी का बना कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक महोदय धर्मेंद्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनु0अधिकारी (पु) बागबाहरा अजय शंकर त्रिपाठी द्वारा अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन पर रोकथाम व कार्यवाही करने हेतु निर्देशित करने पर उक्त निर्देशों का पालन करते हुए निरीक्षक महेश साहू थाना प्रभारी बागबाहरा के मार्गदर्शन में 6 अक्टूबर को मुखबिर सूचना मिला की तिराहा घोटियापानी जाने का मार्ग में एक व्यक्ति हाथ भट्टी का महुआ शराब बिक्री हेतु रखा है.
पुलिस मौके पर पहुंची तो तिराहा घोटियापानी जाने का मार्ग के पास एक व्यक्ति तीन सफेद रंग की प्लास्टिक जरीकेन को झाड के पास छिपा कर रखे खडा मिला. जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया. आरोपी जयकुमार मरकाम पिता जद्दू मरकाम उम्र 35 साल निवासी घोटियापानी थाना बागबाहरा जिला महासमुंद के कब्जे से तीन सफेद रंग की प्लास्टिक जरीकेन 20 लीटर क्षमता वाले में भरा 20-20 लीटर हाथ भठ्ठी का कच्ची महुआ शराब जुमला 60 लीटर जुमला कीमती 12000 रूपये को जप्त किया गया. आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 167/2023 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को ज्यूडिसियल रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।