सांकरा : ग्रीन ग्राम पंचायत सपोस में  'संकल्प सप्ताह' आकांक्... - CG Sandesh

सांकरा : ग्रीन ग्राम पंचायत सपोस में 'संकल्प सप्ताह' आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम का आयोजन

राजकुमार अग्रवाल, सांकरा : आज ग्राम पंचायत ग्रीन सपोस में सुपोषित परिवार पौष्टिक भोजन थीम पर जनपद सदस्य गुलापी धुबई साहू की अध्यक्षता में 3 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई एवं 5 बच्चों का अन्नप्राशन जनपद सदस्य के द्वारा किया गया।

बच्चों का वजन एवं वृद्धि निगरानी गर्भवती माता का वजन गर्भवती माता की गोद भराई का महत्व बच्चों का समय अनुसार अन्नप्राशन संतुलित आहार तिरंगा आहार पोषण वाटिका आदि के विषय में जानकारी दी गई एवं ग्राम को सुपोषित ग्राम बनाने का संकल्प लिया गया। 

इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच बबीता किशोर बघेल उप सरपंच पूजा सिंह ठाकुर, महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी रतन कंवर, सेक्टर हरिप्रिया पटेल, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक सावड़े, ए.एन. एम. आर. एच. ओ.सी. एल. ओ. मितानिन आंगनबाड़ी कुसुम लता कोसरिया उर्मिला बरिहा सहायिका चंद्रिका चौहान शशी रेखा ग्रामीण जन आदि उपस्थित थे.


अन्य सम्बंधित खबरें