महासमुंद : आदर्श आचार लगते ही बढ़ी पुलिस की सख्ती, रेहटीखोल बेरियर पर चेकिंग अभियान हुआ तेज
सुकदेव वैष्णव. आदर्श आचार संहिता के प्रभावी होते ही महासमुन्द पुलिस ने अब अपनी सख्ती बढ़ा दी है, अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट रेहटीखोल बेरियर पर पुलिस द्वारा तेजी से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है.
महासमुंद पुलिस आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देश पर अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट एन एच 53 रोड ग्राम रेहटीखोल में संदिग्ध वाहन की चेकिंग के दौरान 12 अक्टूबर को ओड़िशा की ओर से आ रही संदिग्ध वाहन मारूती सुजुकी वेगनआर कार क्रमांक CG 04 NL 7748 को रोककर चेक किया.
पुलिस ने बताया कि वाहन में तीन व्यक्ति मिले जिन्हे पूछताछ करने पर अपना चंदूराम साहू पिता धनसिंह साहू उम्र 43 साल निवासी बसनी पोस्ट मटका थाना बेमेतरा, निसार अली पिता सैय्यद हुसैन उम्र 53 साल निवासी छोटा मस्जिद के पीछे नयापारा रायपुर, गज्जू साहू पिता जवाहरलाल साहू उम्र 25 साल निवासी डूमरतराई थाना माना जिला रायपुर बैठे मिले जिन्हें पूछताछ में बीच सीट मे रखे हुए काले रंग के बैग के अंदर से 500, 200 एवं 100 रूपये के भारतीय करंसी नोट कुल 3,87,000 रूपये होना पाया गया.
जिसपर उक्त नगदी रकम के संबंध में वैध दस्तावेज पेश नही होने पर पुलिस ने नगद राशि 3,87,000 रूपये एवं घटना मे प्रयुक्त वाहन मारूती सुजुकी वेगनआर कार क्रमांक CG 04 NL 7748 कीमती 300000 रूपये जप्त कर कार्यवाही किया गया.
यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में अति. पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनु० अधिकारी (पुलिस) सरायपाली अभिषेक केसरी के निर्देशन में थाना सिंघोडा प्रभारी निरीक्षक उमेश वर्मा, सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक नसीम उद्दीन खान, प्र.आर. प्रशांत सागर, आर. हेमन्त नायक, संदीप भोई, सुशांत बेहरा, जैकी प्रधान, बिरेन्द्र कर, वीरेन्द्र बाघ, जीवर्धन बरिहा, रोहित सिदार, धर्मेन्द्र साहू, कृष्णकुमार यादव, जितेन्द्र आदिले , राजकुमार यादव के द्वारा की गई है.