पिथौरा : जिला आबकारी विभाग ने अवैध शराब पर कार्यवाही - CG Sandesh

पिथौरा : जिला आबकारी विभाग ने अवैध शराब पर कार्यवाही

महासमुंद : कलेक्टर प्रभात मलिक के निर्देशन एवं प्रभारी ज़िला आबकारी अधिकारी श्री मोहित जायसवाल के मार्गदर्शन में 12 अक्टूबर को आबकारी विभाग ज़िला महासमुंद के वृत्त पिथौरा में अवैध शराब के विरुद्ध तीन आरोपियों पर कार्यवाही की गई। 

इनमें आबकारी दल द्वारा जांच के दौरान आरोपी मुकेश सोनी ग्राम भिकापाली, थाना-तेंदुकोना से 41नग प्लेन पाव मदिरा कुल मात्रा 7.38 बल्क लीटर, डागेश्वर सोनी से 43 नग प्लेन कुल मात्रा 7.780 बल्क लीटर एवं एक अज्ञात आरोपी ग्राम घोंच से 520 नग पाव देशी प्लेन मदिरा मात्रा 93.600 लीटर व 48 नग जम्मू स्पेशल व्हिस्की मात्रा 8.640 लीटर कुल मात्रा 117.400 बल्क लीटर मदिरा बरामद किया गया। 

आरोपियों पर आबकारी अधिनियम धारा (34(2), 59(क), के तहत कार्यवाही की गई। प्रकरण में सहायक ज़िला आबकारी अधिकारी सविता मेश्राम, आबकारी उपनिरीक्षक मुकेश वर्मा एवं आबकारी मुख्य आरक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें