इस नवरात्रि पहने देवी माँ के पसंद के ये 9 रंग के कपड़े - CG Sandesh

इस नवरात्रि पहने देवी माँ के पसंद के ये 9 रंग के कपड़े

Shardiya Navratri 2023 : दुनिया में सारी शक्ति नारी या स्त्री स्वरूप के पास ही है इसलिए नवरात्रि में देवी की आराधना ही की जाती है तथा देवी शक्ति का एक स्वरूप कहलाती है, इसलिए इसे शक्ति नवरात्रि भी कहा जाता है.

 इस नवरात्रि पहने देवी माँ के पसंद के ये 9 रंग के कपड़े

 नवरात्रि के 9 दिनों में देवी के अलग अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है, जिसे नवदुर्गा का स्वरूप कहा जाता है. इस बार शारदीय नवरात्रि 15 अक्टूबर से आरंभ होने जा रही है तथा समापन 24 अक्टूबर को होगा और 10वें दिन दशहरा मनाया जाता है.

ऐसे में ज्योतिष शास्त्र में दुर्गा जी को प्रसन्न करने का विशेष उपाय बताया गया है. मान्यता है कि शारदीय नवरात्रि में इन उपायों को करने से मनुष्य पाप रहित हो जाता है तथा जीवन की सारी परेशानियां समाप्त हो जाती है.



वही नवरात्रि के चलते भारतीय संस्कृति में विभिन्न रंगों के कपड़े पहने जाते हैं तथा प्रतिदिन दिन के लिए एक विशिष्ट रंग का चयन किया जाता है, जो मां दुर्गा के नौ रूपों के साथ जुड़ा होता है. यह रंग आमतौर पर 9 दिनों के चलते विभिन्न रूपों के आधार पर होता है. आइये आपको बताते है कि आपको 9 दिन किस रंग के कपड़े पहनना चाहिए.

पहला दिन: शैलपुत्री रूप- हरा और लाल रंग

दूसरा दिन: ब्रह्मचारिणी रूप- सफेद रंग
तीसरा दिन: चंद्रघंटा रूप- पीला रंग
चौथा दिन: कूष्मांडा रूप- स्काय ब्लू रंग
पांचवा दिन : स्कंदमाता रूप- ग्रे (सिल्वर ग्रे) रंग
छठा दिन : कात्यायनी रूप- ऑरेज रंग
सातवां दिन: कालरात्रि रूप- काला रंग
आठवां दिन: महागौरी रूप- पिंक रंग
नौवां दिन : सिद्धिदात्री रूप- पर्पल या डार्क ब्लू रंग




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें