सरायपाली : व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम में उत्साहित होकर भाग... - CG Sandesh

सरायपाली : व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम में उत्साहित होकर भाग ले रहे बच्चे

सरायपाली विकासखंड के शासकीय उच्च प्राथमिक शाला लांती में राज्य कार्यालय समग्र शिक्षा के आदेशानुसार एवं जिला शिक्षा कार्यालय समग्र शिक्षा महासमुंद के निर्देशानुसार एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद्र मांझी एवं बीआरसी सतीश स्वरूप पटेल के मार्गदर्शन में पूर्व व्यावसायिक शिक्षा का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसमें कक्षा छठवीं से आठवीं तक के विद्यार्थियों को समयानुसार कच्चे माल की उपलब्धता पर आधारित ऊन से बनी सामग्री निर्माण का कार्य सिखाया जा रहा है। जिसमें छात्र-छात्रा बढ़चढ़कर उत्साहित होकर भाग ले रहे हैं। 

सामग्री को मेला लगाकर और उसे बेचकर अतिरिक्त आय प्राप्त करने की योजना है।ऊन से गेट झालर,पूजा थाल ढकना,टेबल क्लाथ,सजावटी सामान बनाने का प्रशिक्षण पद्मलया साहू एवं दीपिका बांक प्रशिक्षण दे रहे हैं। उपरोक्त कार्यक्रम का संचालन प्रधान पाठक सत्यम स्वरुप पटेल शिक्षक दुष्यंत कुमार पटेल, अजय अग्रवाल द्वारा संचालन किया जा रहा है। उपरोक्त जानकारी विकासखंड नोडल प्रभारी योगेश साहू ने दी।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें