33 साल बाद एक साथ नजर आएंगे, रजनीकांत और अमिताभ बच्चन - CG Sandesh

33 साल बाद एक साथ नजर आएंगे, रजनीकांत और अमिताभ बच्चन

Entertainment world :  मशहूर अभिनेता रजनीकांत की अंतिम रिलीज फिल्म जेलर ने खूब धमाका किया है। फिल्म ने 600 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है तथा अब प्रशंसक ‘थलाइवर 170’ के लिए उत्साहित हैं। ‘थलाइवर 170’ को एक और कारण जो खास बनाती हैं वो है,

 33 साल बाद एक साथ नजर आएंगे, रजनीकांत और अमिताभ बच्चन…

अमिताभ बच्चन संग 33 वर्ष के बाद रजनीकांत का दिखाई देना। ‘थलाइवर 170’से रजनीकांत ने अमिताभ संग एक तस्वीर साझा की है तथा अमिताभ बच्चन की प्रशंसा की है।


रजनीकांत ने एक्स (ट्विटर) पर अमिताभ बच्चन संग फोटो साझा की है। फोटो में रजनीकांत और अमिताभ बच्चन का बॉन्ड साफ नजर आ रहा है तथा प्रशंसक इस फोटो पर प्यार लुटा रहे हैं। अमिताभ संग तस्वीर साझा करते हुए रजनीकांत ने लिखा, ’33 साल के बाद..

मैं एक बार फिर से मेरे मेंटर, शानदार, अमिताभ बच्चन के साथ थलाइवर 170 में काम करूंगा। लायका प्रोडक्शन वाली फिल्म का डायरेक्शन टीजे ज्ञानवेल करेंगे। मेरा दिल खुशी से झूम रहा है।’

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘थलाइवर 170’ एक वास्तविक जीवन की घटना से प्रेरित है। इसमें रजनीकांत एक पुलिस वाले का किरदार अदा करते दिखाई देंगे। गौरतलब है कि इससे पहले अमिताभ बच्चन और रजनीकांत ने हम, अंधा कानून और गिरफ्तार में साथ काम किया है।

33 साल बाद एक साथ नजर आएंगे, रजनीकांत और अमिताभ बच्चन…

फिल्म में रजनीकांत और अमिताभ के अतिरिक्त राणा डग्गुबाती, फहाद फासिल, रितिका सिंह, मंजू वॉरियर और दसरा विजयन प्रमुख किरदारों में नजर आयेंगे। वहीं फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर अरिरुद्ध रविचंद्र होंगे,




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें