ब्लैकमेलर को पुलिस दे रही संरक्षण, रेप पीड़िता ने प्रेस कॉन्फ... - CG Sandesh

ब्लैकमेलर को पुलिस दे रही संरक्षण, रेप पीड़िता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताई आपबीति

बिलासपुर। बिलासपुर में एक महिला ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. बिलासपुर प्रेस क्लब में पत्रकारों के सामने महिला ने अपनी आप बीती बताई.महिला की माने तो उसके साथ दुष्कर्म हुआ.इस दौरान जब उसने पुलिस में शिकायत की तो उसे किसी भी तरह की कोई मदद नहीं मिली.इसलिए वो अब लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के पास गुहार लगा रही है.



युवती ने बताया कि साल 2019 में शहर के ही एक युवक से सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी मुलाकात हुई थी. धीरे-धीरे दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ा.इसके बाद युवक ने युवती से शादी करने की इच्छा जताई. युवती भी शादी के लिए मान गई.इस दौरान युवती का युवक के घर पर आना जाना शुरु हुआ.तभी एक दिन युवक ने अपने घर पर उसे बुलाया और नशीला पदार्थ खिला दिया. जब युवती बेहोश हो गई तो उसके साथ युवक ने दुष्कर्म किया.इस दौरान युवक ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया.

युवती ने बताया कि इसके बाद उसे वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल किया जाने लगा.इस दौरान जब युवती ने विरोध किया तो उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर डराया गया.लेकिन कुछ दिनों बाद युवक के भाई ने भी युवती के साथ गलत काम करने की कोशिश की.जिसकी शिकायत उसने सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई.लेकिन शिकायत के बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. युवती का आरोप है कि पुलिस आरोपियों से सांठ-गांठ करके उन्हें बचा रही है.




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें