रूपकुमारी ने किया रजिस्ट्री कार्यालय का उद्घाटन,  क्षेत्र के... - CG Sandesh

रूपकुमारी ने किया रजिस्ट्री कार्यालय का उद्घाटन, क्षेत्र के 248 ग्रामवासियों को मिलेगा लाभ

पिथौरा। स्थानीय जनपद पंचायत परिसर में क्षेत्र के नागरिकों की वर्षों पुरानी मांग पर उप पंजीयक रजिस्ट्री कार्यालय उद्घाटन छत्तीसगढ़ शासन में संसदीय सचिव एवं बसना विधायक रूपकुमारी चौधरी के करकमलों संपन्न हुआ। जिसमें जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों के साथ ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, अधिवक्ता गण तथा अधिकारी उपस्थित थे।

नवीन उप पंजीयक रजिस्ट्री कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि बसना के बाद अब पिथौरा में भी अचल संपत्ति की रजिस्ट्री करवाने क्षेत्र की जनता लंबी दूरी तय करने की आवश्यकता नही है। क्षेत्र के 248 ग्रामवासियों को इसका लाभ मिलेगा। पहले पिथौरा के लोगों को जमीन खरीदी बिक्री की रजिस्ट्री करवाने 55 किलोमीटर दूर महासमुंद या सराईपाली जाना पड़ता था। जिससे समय और धन दोनों का अपव्यय होता था।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की यह वर्षों पुरानी मांग डॉ. रमन सिंह के समक्ष रखी गई। जिन्होंने बसना विधानसभा के विकास के लिए बसना के बाद अब पिथौरा उप पंजीयक कार्यालय स्वीकृत कर हमें एक विशिष्ट सौगात प्रदान की है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जनपद उपाध्यक्ष पीयूष अग्रवाल एवं जिला पंजीयक दीपक मंडावी ने भी कार्यक्रम को संबोधित कर नवीन उप पंजीयक कार्यालय से क्षेत्र की जनता को मिलने वाली सुविधाओं पर प्रकाश डाला।

बतौर विशिष्ट अतिथि पार्षद हरजिंदर सिंह पप्पू, रविंदर आजमानी, खिरोद्र पटेल, ललती डड़सेना, लखन निषाद, अंजलि पांडेय, शशि डड़सेना, सीताराम सिन्हा, किरण अग्रवाल, उषा श्रीवास्तव, क्षमा गोयल, महिला मोर्चा अध्यक्ष रजनी डड़सेना, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष दुलीकेशन साहू, कोषाध्यक्ष राजेश चौधरी, जम्हर सरपंच पद्मिनी चौधरी, लाखागढ़ सरपंच प्रियरंजन कोसरिया, अठारहगुणी सरपंच महेंद्र डड़सेना, विधायक प्रतिनिधि मनमीत छाबड़ा, आलोक त्रिपाठी, पुरुषोत्तम गृतलहरे, दुर्गेश सिन्हा, पंचराम मटियारा, जिला पंजीयक दीपक मंडावी, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष नरेंद्र सैलानी, उप पंजीयक पिथौरा आरएल साहू, उप पंजीयक बसना जयेश वडेरा, उप पंजीयक महासमुंद वायके मिश्रा, उप पंजीयक सराईपाली तरुण सिदार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें