महासमुंद : नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा के बाद तीन अभ्यर्थियों के नामांकन हुए अस्वीकृत
कुल 54 अभ्यर्थियों के नामांकन विधिमान्य पाए गए
खल्लारी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सभी 16 अभ्यर्थियों के नामांकन स्वीकृत हुए हैं। जबकि बसना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुल 12 अभ्यर्थियों में से 02 अभ्यर्थियों के नामांकन अस्वीकृत हुआ है। जिसमें सुमीत अग्रवाल एवं नित्यानंद प्रधान शामिल है। इसी तरह सरायपाली विधानसभा अंतर्गत कुल 09 अभ्यर्थियों में से 01 अभ्यर्थी रूकमणी बंछोर का नामांकन पत्र अस्वीकृत हुआ है।
अन्य सम्बंधित खबरें