ओवरब्रीज के नीचे बैठकर शराब पीने वालों पर हुई कार्यवाही. - CG Sandesh

ओवरब्रीज के नीचे बैठकर शराब पीने वालों पर हुई कार्यवाही.

कल पिथौरा पुलिस ने NH 53 ओवरब्रीज के नीचे बैठकर शराब पीने वालों पर कार्यवाही की गयी है जिसमे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जमानतीय मुचलका पर रिहा कर दिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार दुधेश्वर अग्रवाल लाखागढ़ निवासी अपने साथी करन साहू के साथ ब्रीज के नीचे रात्रि लगभग साढ़े नौ बजे बैठकर डिस्पोजल गिलास में शराब डालकर पानी मिलाकर पीने की तैयारी में था, उसी समय रेड कार्यवाही की गई और शराब पीने वालों से पूछताछ किया गया. मौके से पर उनके पास से अंग्रेजी शराब ब्लू मून का पौवा 180 ml जिसमें 50 ml शराब भरा हुआ एवं 02 डिस्पोजल गिलास 01 पानी का बाटल जप्त किया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें