कार के ठोकर से 10वीं के छात्रा की मौत. - CG Sandesh

कार के ठोकर से 10वीं के छात्रा की मौत.

पिथौरा थाना अंतर्गत आज कार की ठोकर से एक स्कूली छात्रा की मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार यह छात्रा पिथौरा के कन्या शाला में 10 वीं कक्षा में अध्यनरत थी. और घर से लौटते समय जब सड़क पार कर रही थी तभी एक तेज़ रफ़्तार कार ने इस छात्रा को ठोकर मार दी. छात्रा सायकल में सवार थी, और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई,

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना पिथौरा के टप्पा सवैया में हुई मृतक छात्रा राजा सवैया की है जिसका नाम इन्द्रजीत कौर है. और वाहन क्रमांक CG04-KJ-5849 बताया जा रहा है. जो कि भिलाई से सरायपाली की ओर जा रहा था. जबकि पुलिस इस मामले की जांच में लग गई है.

इस घटना के कुछ समय पश्चात् आक्रोशित लोगों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया था और समझाने के बाद उन्होंने रास्ता छोड़ा.



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें