धनतेरस पर गलती से भी ना खरीदें ये चीजें - CG Sandesh

धनतेरस पर गलती से भी ना खरीदें ये चीजें

Dhanteras 2023 : दिवाली 12 नवंबर की है तथा धनतेरस 10 नवंबर की है. पुष्य नक्षत्र प्रातः 07 बजकर 57 मिनट से है तथा यह प्रातः 10 बजकर 29 मिनट तक है. साथ ही शनि पुष्य योग धनतेरस वाले दिन प्रातः 7:57 मिनट से लेकर रात तक है. रवि पुष्य योग प्रातः 10:29 मिनट से लेकर पूरे दिन रहेगा.

साथ ही अष्ट महायोग में हर्ष, सरल, शंख, लक्ष्मी, शश, साध्य, मित्र और गजकेसरी भी बनेंगे जो बेहद शुभ माने जा रहे हैं. वही धनतेरस के दिन खरीदारी का भी बेहद ज्यादा महत्व माना जाता है.



वही धनतेरस के दिन सोना-चांदी, धनिया, झाड़ू और नई वस्तुएं खरीदने का महत्व बताया गया है. कहते हैं कि इस दिन शुभ मुहूर्त में खरीदारी करने से माता लक्ष्मी, भगवान धनवंतरी तथा धन कुबेर प्रसन्न होते हैं. धनतेरस पर बहुत से लोग बर्तनों की भी खरीदारी करते हैं.वही कुछ चीजें ऐसी भी है जिन्हे धनतेरस के दिन नहीं खरीदना चाहिए इससे अशुभ होता है. आइए आपको बताते हैं कि धनतेरस पर कौन सी चीजें नहीं खरीदना चाहिए.

 धनतेरस के दिन स्टील या प्लास्टिक के बर्तन खरीदने से बचना चाहिए. इसके स्थान पर आपको पीतल या किसी शुद्ध धातु से बने बर्तन ही खरीदने चाहिए. स्टील को लोहे तथा कार्बन के मिश्रण से बनाया जाता है, इसलिए ये एक अशुद्ध धातु है, जिसे धनतेरस पर घर लाने से बचना चाहिए.




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें