पिथौरा : मानव श्रृंखला बनाकर मतदाताओं को किया गया जागरूक - CG Sandesh

पिथौरा : मानव श्रृंखला बनाकर मतदाताओं को किया गया जागरूक

महासमुंद : विकासखंड पिथौरा में 17 नवंबर को आयोजित विधानसभा निर्वाचन के लिए मतदाताओं को जागरूक करने व 100 प्रतिशत मतदान करने हेतु प्रेरित करने के लिए स्वीप अर्थात सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता कार्यक्रम अन्तर्गत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रविराज ठाकुर व जिला परियोजना अधिकारी रेखराज शर्मा के मार्गदर्शन एवं पिथौरा तहसीलदार व सहायक रिटर्निंग अधिकारी नितिन ठाकुर व मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत पिथौरा महेन्द्र राज गुप्ता के निर्देशन में पुष्प वाटिका से जिला सहकारी केंद्रीय बैंक पिथौरा तक वृहद रूप से मानव श्रृंखला का रचना कर आगामी विधानसभा चुनाव में सभी मतदाताओं को सौ फीसदी मतदान करने हेतु जागृत करने का सफलतापूर्वक प्रयास किया गया। मानव श्रृंखला में स्कूली विद्यार्थियों ने मतदान जरुर करे स्लोगन के साथ हर एक नागरिक को वोट देना अनिवार्य है इससे हामरी प्रजातंत्र मजबूत होता हैं का सन्देश दिया।

कन्या हायर सेकंडरी स्कूल पिथौरा, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी व हिन्दी माध्यम स्कूल पिथौरा शिवा आई टी आई टेकराम दर्शन बीएड कॉलेज जगहोरा के बच्चों तथा नगर पंचायत पिथौरा के सफाई संगवारी व महिला स्वसाहयत समूह के साथी द्वारा मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया जो बहुत ही प्रेरणादायी रहा। श्रृंखला निर्माण के दौरान पुलिस विभाग पिथौरा ने ट्रैफिक व्यवस्था बनाने में सहयोग प्रदान किया।

बच्चों के द्वारा नागरिकों को नारे के माध्यम से मतदान हेतु प्रेरित करने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने व आयोजन में नगर पंचायत के सीएमओ, स्वीप के नगर नोडल शेखर शुक्ला तथा सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारिका पटेल, परियोजना अधिकारी एफ.ए. नंद, नोडल अधिकारी अरुण कुमार देवता उप अभियंता हेमन्त पिसदा, लेखापाल खिलेश साहू का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें