मुख्यमंत्री बघेल की हेलिकॉप्टर लैंडिंग में चुक... - CG Sandesh

मुख्यमंत्री बघेल की हेलिकॉप्टर लैंडिंग में चुक...

सीएम बघेल बिलाईगढ़ के पवनी में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे, जहाँ उनकी हेलिकॉप्टर लैंडिंग में चुक की खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि हेलीपैड सभा स्थल से करीब एक किलोमीटर दूर बना था। लिहाजा हेलीकॉप्टर को सभा स्थल के पास ही उतारना पड़ा. गनीमत रही की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई.

बताया जा रहा है कि इससे पहले सभा स्थल पर इसी जगह हेलीपैड बनाया जा चुका था. लेकिन सभा स्थल की नजदीकी को देखते हुए बाद में हेलीपैड करीब 1 किलोमीटर दूर बनाया गया. लेकिन तय हेलीपैड पायलट को नजर नहीं आया. लिहाजा उसने सभा स्थल के पास ही लैं​डिंग करा दी.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें