कब है गोवर्धन पूजा आज या कल, जानें पूजा विधि और मुहूर्त - CG Sandesh

कब है गोवर्धन पूजा आज या कल, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

कब है गोवर्धन पूजा
इस वर्ष कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि का आरम्भ 13 नवंबर दिन सोमवार को दोपहर 02 बजकर 56 मिनट से हो रहा है। इस तिथि का समापन अगले दिन 14 नवंबर, दिन मंगलवार को दोपहर 02 बजकर 36 मिनट पर होगा। उदया तिथि को देखते हुए गोवर्धन पूजा 14 नवंबर मंगलवार को मनाई जाएगी।



शुभ मुहूर्त
14 नवंबर 2023, दिन मंगलवार को गोवर्धन पूजा के लिए शुभ मुहूर्त प्रातः 06 बजकर 43 मिनट से लेकर प्रातः 08 बजकर 52 मिनट तक है।

गोवर्धन पूजा योग
इस बार गोवर्धन पूजा के दिन शुभ योग बन रहे हैं। गोवर्धन पूजा पर शोभन योग प्रात:काल से लेकर दोपहर 01 बजकर 57 मिनट तक है। उसके पश्चात् से अतिगंड योग आरम्भ हो जाएगा। अतिगंड योग शुभ नहीं होता है। हालांकि शोभन योग को एक शुभ योग माना जाता है। इसके अतिरिक्त गोवर्धन पूजा के दिन प्रातः से ही अनुराधा नक्षत्र होगी।

 विधि:-
गोवर्धन पूजा के दिन प्रातः जल्दी उठकर स्नानादि करें।
फिर शुभ मुहूर्त में गाय के गोबर से गिरिराज गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाएं और साथ ही पशुधन यानी गाय, बछड़े आदि की आकृति भी बनाएं।
इसके बाद धूप-दीप आदि से विधिवत पूजा करें।
भगवान कृष्ण को दुग्ध से स्नान कराने के पश्चात् उनका पूजन करें।
तत्पश्चात, अन्नकूट का भोग लगाएं।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें