अचानक NH पर कैसे गिरा बिजली का टॉवर जरूर जानें - CG Sandesh

अचानक NH पर कैसे गिरा बिजली का टॉवर जरूर जानें

 बिलासपुर। जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोनी थाना क्षेत्र के सेदरी में अचानक एक हाई वोल्टेज बिजली का टॉवर सड़क पर आ गिरा।भारी-भरकम टॉवर के सड़क पर गिरते ही वहां हड़कंप मच गया। किसी तरह स्थानीय लोगों की सूचना पर विद्युत आपूर्ति रोकी गई।उसके बाद उसे हटाने का काम शुरू किया जा सका।


 कैसे हुआ हादसा

दरअसल बुधवार की रात को दो ट्रकों की भिड़ंत के बाद एक ट्रक लहराती हुई जाकर इस टॉवर से टकरा गई।इससे 11 हजार किलोवॉट की क्षमता वाला ये टॉवर एनएच पर आ गिरा।इससे वहां हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने पॉवर हाउस को इसकी सूचना दी।उसके बाद विद्युत विच्छेदन किया गया।

NH वाहनों को किया गया डॉयवर्ट

हादसे के बाद एनएस से गुजरने वाले वाहनों को दूसरे रूट से घुमाकर भेजा गया।इसके साथ ही साथ मौके पर राहत और बचाव का कार्य जार है। तो वहीं पुलिस भी इस मामले में लगातार शिकायतें की जा रही हैं।मौके पर राहत और बचाव का काम जारी है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें