भोर में टेंट हाउस के गोदाम उठीं भीषण लपटें, जानें फिर क्या ह... - CG Sandesh

भोर में टेंट हाउस के गोदाम उठीं भीषण लपटें, जानें फिर क्या हुआ

बिलासपुर। जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र के अपोलो अस्पताल के पीछे स्थित एक टेंट हाउस के गोदाम से रविवार की भोर में भीषण लपटें उठने लगीं। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना फॉयर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही फॉयर ब्रिगेड की टीम मौके पर आ धमकी।काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, मगर तब तक 25 लाख से भी ज्यादा का सामन जल कर राख हो चुका था। स्थानीय लोगों का मानना है कि ये आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी होगी।


क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, लिंगियाडी स्थित अपोलो अस्पताल के पीछे जनता टेंट हाउस का गोदाम है। संचालक ने यहां प्लॉट में शेड और वाटरप्रूफ टेंट लगाकर कपड़े, गद्दे, कुर्सी, फर्नीचर सहित बड़ी मात्रा में सामानों को रखा था।रविवार सुबह करीब 4 बजे अचानक वहां से धुआं निकलने लगा। आसपास के लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। जब तक पुलिस और फायर ब्रिगेड पहुंची आग ने विकराल रूप ले लिया।

2 घंटे की मशक्कत के बाद बुझी आग

पुलिस ने नगरसेना के फायर ब्रिगेड को हादसे की जानकारी दी। हालांकि जब तक दमकल वाहन मौके पर पहुंचे, तब तक आग ने भीषण रूप ले लिया था।गोदाम में रखा सामान धू-धू कर जल रहा था। इस बीच आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।आग को काबू में करने के लिए एक के बाद एक कर तीन दमकलें बुलाई गईं। करीब दो घंटे की मशक्कतके बाद आग को काबू में किया गया। समाचार लिखे जाने तक मौके पर राहत और बचाव का कार्य जारी था।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें