पिथौरा: लेनदेन के मामले को लेकर एक युवक ने ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक को कत्तल से मारकर घायल किया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ठाकुरदीया निवासी लोकेश नायक जो ग्राम जंघोरा में ग्राहक सेवा केंद्र चला गया था।
कुछ दिन पूर्व राकेश प्रजापति पिता भुवन 19 वर्ष फलौदा निवासी ने लोकेश नायक को किसी अकाउंट में ₹25000 डालने को कहा और अगले ही दिन फिर किसी के अकाउंट में ₹20000 डालने को कहा
जिस पर लोकेश नायक ने पिछला ₹25000 पिछला जमा कराने हेतु बोला तब राकेश प्रजापति ने कुछ पैसे ला कर दिया और कहा बाकी के पैसे दो दिन बाद दे दूंगा।
फिर लोकेश द्वारा पैसा मांगने पर आज राकेश प्रजापति ने गाड़ी पंचर होने के बहाने से लोकेश को एकांत जगह पर बुलाया वहां पूरी तैयारी के साथ राकेश ने लोकेश के चेहरे पर रूम स्प्रे छिट कर हाथ में रखे कत्ल से ताबड़तोड़ वार कर दिया जिसे लोकेश के सिर पर गहरी चोट लगी मौके पर लोगों ने तत्काल राकेश प्रजापति को ही पकड़ लिया पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है व घायल लोकेश को 5 टाका लगा कर स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा से रायपुर रिफर करने को बोला गया है समाचार लिखने तक आगे की कार्यवाही स्थानीय पुलिस के द्वारा की जा रही है