CG : चुनाव के दौरान निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर 6 अ... - CG Sandesh

CG : चुनाव के दौरान निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर 6 अधिकारी निलंबित


जशपुर कलेक्टर ने विधानसभा चुनाव के दौरान निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर छः लोगों पर कार्रवाई की है. दो सहायक ग्रेड-3, दो हेडमास्टर और दो सहायक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है. निलंबन का आदेश कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने जारी किया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सहायक ग्रेड-3 रामचरण लकड़ा और शंकर राम चौहान को निलंबित किया गया है. वहीं हेड मास्टरों में सेले खाखा और अमल सिंह को निलंबित किया गया है. इनके अलावा सहायक शिक्षक रामलखन बैगा और बसंत सुरेन को भी निलंबित किया गया है. निलंबन का आदेश जारी कर दिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें