स्कूल से लौट रही छात्रा को झोपड़ी में ले जाकर किया दुष्कर्म - CG Sandesh

स्कूल से लौट रही छात्रा को झोपड़ी में ले जाकर किया दुष्कर्म

जशपुर जिले के पत्थलगाँव क्षेत्र में स्कूल से घर लौट रही छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा है कि नाबालिग स्कूल से घर जा रही थी, तभी आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया. घटना के बाद पीड़िता के परिजन ने थाने में मामला दर्ज कराई है. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायीक हिरासत में भेज दिया.

दरअसल, जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र के सारसमार निवासी आरोपी श्याम लाल सोनी 27 वर्षीय कुछ दिनों पूर्व पीड़िता के पिता और आरोपी साप्ताहिक बाजार में अगल – बगल मनिहारी का दुकान लगाते थे. इस दौरान आरोपी का पीड़िता के घर आना जाना शुरू हुआ और दोनो की बीच पहचान बढ़ी.

इसी बीच पीड़िता से नजदीकी बढ़ गई, घटना वाले दिन पीड़िता अपने घर से स्कूल को निकली थी रास्ते से आरोपी ने शादी का झांसा देखे उसे बहला फुसला कर अगवा कर अपने गांव ले जाने के लिया मना लिया. आरोपी ने रास्ते में खेत में बने झोपड़ी में पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इसके बाद पीड़िता को जबरन अपने घर ले जाकर अपने साथ रखा हुआ था. पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पत्थलगांव पुलिस ने लापता नाबालिग को आरोपी के घर से पुलिस ने बरामद कर परीजनो के सुपुर्द किया. आरोपी श्याम सोनी के खिलाफ धारा 363, 376, 366, पॉक्सो एक्ट कायम कर हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें