रायगढ़ जिले में कांग्रेस का खुला खाता, धरमजयगढ़ से लालजीत सिंह... - CG Sandesh

रायगढ़ जिले में कांग्रेस का खुला खाता, धरमजयगढ़ से लालजीत सिंह राठिया जीते : भाजपा के ओपी चौधरी 38 हजार वोटों से विजयी

रायगढ़। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 की मतगणना जारी है. इसी बीच धरमजयगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां धरमजयगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी लालजीत सिंह राठिया 10 हजार वोटों से जीत गए हैं। विधानसभा चुनाव में रायगढ़ जिले की चारों विधान सभा सीटों में केवल रायगढ़ सीट पर भाजपा आगे चल रही थी। इस सीट से BJP के ओपी चौधरी शुरू से आगे चल रहे थे। अब उन्होंने रायगढ़ सीट 38 हजार वोट से जीत हासिल कर ली है। वहीं लैलूंगा से कांग्रेस की विद्यावती सिदार और खरसिया से मंत्री उमेश पटेल आगे चल रहे हैं।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें