पंडित रविवि ने जारी की सेमेस्टर परीक्षाओं की समय सारणी - CG Sandesh

पंडित रविवि ने जारी की सेमेस्टर परीक्षाओं की समय सारणी

सेमेस्टर परीक्षाएं 29 दिसंबर 2023 से 5 फ़रवरी 2024 तक आयोजित की जाएगी

रायपुर। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की दिसंबर-जनवरी में होने वाली सेमेस्टर परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। इस बार सेमेस्टर परीक्षाएं 29 दिसंबर 2023 से 5 फ़रवरी 2024 तक आयोजित की जाएगी. एमए, एमकाम, एमसससी, बीएड, एलएलबी, बीपीएड, बीबीए समेत अन्य पाठ्यक्रमों का टाइम टेबल कुलसचिव ने जारी किया है।

 

 


बता दें कि पीआरएसयू की सेमेस्टर परीक्षाओं में लगभग 25 हजार छात्र-छात्राएं शामिल होते हैं। इस बार सेमेस्टर परीक्षा पैटर्न में भी बदलाव किया गया है. इसमें बहुविकल्पीय प्रश्नों के अलावा अन्य प्रश्नों की संख्या भी कम कर दी गई है।

अभी तक सेमेस्टर परीक्षा में लगभग 40 प्रश्न पूछे जाते थे, अब 20 प्रश्न कर दिए गए हैं. वहीं दूसरी ओर अगले महीने से वार्षिक परीक्षा के लिए भी आवेदन मंगाए जाएंगे। विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाएं मार्च में शुरू होगी।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें