देवेंद्र यादव समेत 9 लोग नोटिस देने के बाद भी कोर्ट में हाजि... - CG Sandesh

देवेंद्र यादव समेत 9 लोग नोटिस देने के बाद भी कोर्ट में हाजिर नहीं हुए

मामला कोयला घोटाला की सुनवाई, जज ने जेलर को लगाई फटकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोयला घोटाला मामले में रायपुर कोर्ट में आज सुनवाई हुई। कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव समेत 9 लोग कोर्ट में हाजिर नहीं हुए। तीसरी बार कोर्ट ने देवेंद्र यादव समेत 9 लोगों को कोर्ट में हाजिर होने का नोटिस जारी किया था पर कोई नहीं आए।

 


कोयला घोटाला मामले की सुनवाई सुनवाई विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की कोर्ट में हुई। जेल में बंद आरोपियों के जेल से कोर्ट नहीं आने पर ईडी के वकील ने आपत्ति जताई। आपत्ति के बाद जेलर को कोर्ट में तलब कर जज ने फटकार लगाई। आनन-फानन में जेल प्रशासन ने लंच के बाद वीडियो कॉन्फ़्रेंस के जरिए आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख 6 जनवरी तय की है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें