नक्‍सलियों ने एक और भाजपा नेता को उतारा मौत के घाट - CG Sandesh

नक्‍सलियों ने एक और भाजपा नेता को उतारा मौत के घाट

नारायणपुर। बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में नक्सलियों का आतंक थम नहीं रहा है। बीते दिनों मुखिबरी के शक में उप सरपंच की हत्या कर दी थी जिसके बाद आज फिर एक भाजपा नेता की हत्या कर क्षेत्र में दहशत फैलाने की कोशिश की है। नक्‍सल प्रभावित नारायणपुर जिले में एक और भाजपा नेता की हत्‍या की खबर सामने आ रही है। खबरों के अनुसार नक्‍सलियों ने छोटेडोंगर मुंडाटिकरा में भाजपा नेता कोमल मांझी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी है। बतादें कि इससे पहले बस्‍तर में नक्‍सलियों ने एक साल में चार से अधिक भाजपा नेताओं की हत्‍या कर चुके हैं।


दरअसल, यह मामला छोटेडोंगर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार नारायणपुर के छोटेडोंगर मुंडाटिकरा में नक्‍सलियों ने भाजपा नेता की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता जब शीतला मंदिर में पूजा करने गए थे, इसी दौरान नक्‍सलियों ने कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर भाजपा नेता कोमल मांझी को मौत के घाट उतार दिया है। नक्सलियों ने भाजपा नेता कोमल मांझी को आमदई माइंस को लेकर पहले भी चेतावनी दी थी। बतादें कि इससे पहले छोटेडोंगर में नक्सलियों ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष सागर साहू की हत्या की थी।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें