छत्तीसगढ़ में भाजपा के नव निर्वाचित विधायकों ने किया लोकसभा ... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में भाजपा के नव निर्वाचित विधायकों ने किया लोकसभा अभियान का आगाज

रायपुर।  भारतीय जनता पार्टी विगत दिनों तीन राज्यों का विधानसभा चुनाव जीतने के बाद अब आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है । कहा जाता है कि भाजपा हमेशा चुनावी मोड में रहती है । इसका नायाब नमूना आज रायगढ़ भाजपा कार्यालय में देखने को मिला ।


 रायगढ़ के नवनिर्वाचित विधायक ओपी चौधरी ने आज भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता ली। पत्रकार वार्ता का मुद्दा पिछले दिनों कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू से जुड़े ठिकानों पर इनकम टैक्स विभाग के छापे थे जिनमें अभी तक लगभग 300 करोड़ की नकदी जप्त किए जाने की सूचना है । इस मुद्दे को भाजपा ने तुरंत लपक लिया और कांग्रेस सांसद के भ्रष्टाचार को राष्ट्रीय स्तर पर उठा दिया । स्वयं प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष को निशाने पर लेते हुए कहा कि जनता से लूटी गई रकम की पाई पाई लौटानी होगी ।

यह मोदी की गारंटी है। इसी को ओपी चौधरी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोहराया गया । ओपी चौधरी ने मोदी को ईमानदार बताते हुए भाजपा के साढ़े नौ सालों की उपलब्धियां बताई , पर पूरा फोकस भाजपा के भ्रष्टाचार रहित कार्यकाल पर रहा और उन्होंने कांग्रेस शासनकाल के घोटालों की सूची गिनाई । ओपी चौधरी ने जप्त किए नोटों की तस्वीर दिखाते हुए कहा कि कांग्रेस कभी भ्रष्टाचार से बाज नहीं आएगी । अतः देश में भ्रष्टाचार रहित साफ सुथरी सरकार और सुशासन के लिए जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आगामी लोकसभा चुनाव में वोट देना चाहिए ।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें