मुख्यमंत्री बनने के बाद विष्णु देव साय का बड़ा बयान - CG Sandesh

मुख्यमंत्री बनने के बाद विष्णु देव साय का बड़ा बयान

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मनोनीत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कहा है कि बीजेपी ने हमेशा आदिवासी समुदाय का सम्मान किया है, यह बीजेपी ही है जिसने आदिवासियों के कल्याण के लिए एक अलग मंत्रालय बनाया है। सभी अनियमितताओं की जांच की जाएगी।



छत्तीसगढ़ में BJP विधायक दल की बैठक में विष्णुदेव साय को राज्य के अगले नए मुख्यमंत्री के तौर पर चुन लिया गया. दिल्ली से रायपुर गए केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने नवनिर्वाचित विधायकों से चर्चा करने के बाद सीएम के नाम के तौर पर विष्णुदेव साय के नाम का ऐलान किया. सीएम चुने जाने के बाद विष्णुदेव साय ने बड़ी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा “विधायक दल का नेता चुने जाने के लिए विधायकों और आलाकमान का दिल से धन्यवाद. विधायक दल ने मुझे अपना नेता चुना है, इस अवसर पर मैं बहुत आनंदित हूं. मैं पार्टी को धन्यवाद करना चाहूंगा क्योंकि उन्होंने गांव के छोटे से कार्यकर्ता को छत्तीसगढ़ का नेतृत्व करने का मौका दिया है. मैं प्रधानमंत्री मोदी, पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभारी हूं. पूरी ईमानदारी के साथ सबके विश्वास पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा और ‘मोदी की गारंटी’ के तहत छत्तीसगढ़ की जनता से किए गए वादे पूरे किए जाएंगे. पहला काम 18 लाख आवास देने का होगा.”



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें