पत्नी और बच्चो को उतारा मौत के घाट फिर की आत्महत्या - CG Sandesh

पत्नी और बच्चो को उतारा मौत के घाट फिर की आत्महत्या

उत्तरप्रदेश के बलिया जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. देवडीह गांव में पारिवारिक विवाद के कारण 35 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो बेटों की हत्या कर दी और उसके बाद आत्महत्या कर ली।

देवडीह निवासी श्रवण राम (35) का पत्नी शशिकला देवी (35) के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। उसी दौरान श्रवण राम धारेधार हथियार से पत्नी व दो पुत्र सूर्या राव सात वर्ष व दूसरा मिठू चार माह की निर्मम तरीके से हत्या कर शव को बगीचे में फेंक वहीं पास के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल पर मृतक श्रवण की जेब से पुलिस को सुसाइड नोट मिला जिसमें उसके द्वारा इस पूरी घटना की जिम्मेदारी ली है।

एसपी एस आनंद ने बताया कि शशिकला के भाई की सूचना पर मौके पर पहुंची पीआरबी के काफी खोजबीन के बाद पत्नी व दो बच्चे का शव बगीचे में मिला, किसी धारेधार हथियार से हत्या की गई है, बगल के पेड़ पर फंदे पर मृतक श्रवण राम का शव मिला। उसके पॉकेट से मिले सुसाइट नोट में खुद हत्या की बात स्वीकारी है। पोस्मार्टम के लिए शव को भेजा गया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें